वाराणसी- लखनऊ में बैठे मंत्रीगण क्या कर रहे हैं, क्या सेटलाइट कैमरे से देखा जा सकता है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
पोशाक आदि मद में 1200 – 1200 रुपये बैंक खाते में भी ट्रांसफर किए जाने की कार्रवाई से कराया अवगत
अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज वाराणसी, 8जुलाई 2026।
पांच लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से प्रदेश के 12 लाख शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी व उनके आश्रित लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और वार्डन सहित बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े कार्मिक शामिल हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी। वे वाराणसी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों से कहा-मैं हृदय से बधाई देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ रहें और उत्तम आरोग्यता प्राप्त करें।
इस मौके पर अभिभावकों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा: ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत प्रथम चरण में 1 करोड़ 10 लाख बच्चों के अभिभावकों के खातों में 1,320 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है।यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, पुस्तकें, स्वेटर, जूते-मोजे के लिए प्रत्येक छात्र को 1,200 की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। शुभारंभ में स्कूली बच्चों की प्रदर्शनी करते समय एक बच्चे द्वारा बनाए गए सेटेलाइट कैमरे पर मुख्यमंत्री ने टिप्पणी की- क्या इससे लखनऊ में बैठे मंत्रीगण क्या कर रहे हैं, देखा जा सकता है?





















