समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
आर बी कॉलेज के सभागार में रविवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकिशोर के नेतृत्व में स्नातक, सत्र 2026-2030 के नव नामांकित छात्रों हेतु दीक्षारंभ सह प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकिशोर ने विषय प्रवेश कराते हुए नव नामांकित छात्रों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आइक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय ने सीबीसीएस के तहत निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा की रूपरेखा से छात्रों को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से महाविद्यालय आने की अपील की।सभी विभाग के विभागाध्यक्षों ने छात्रों को अपने – अपने विभाग के बारे में विविध जानकारियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. सोहित राम, उदय शंकर विद्यार्थी, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. पूर्णिमा कुमारी पोद्दार, डॉ. जवाहरलाल, डॉ. हरीश सामरिया, डॉ. निभा कुमारी सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. रिषिकेश कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
किशनगंज -ग्राम पंचायत गाछपाड़ा में तटबंध का निरीक्षण करते डीएम किशनगंज नवीन कुमार
नजरिया न्यूज डायरी,किशनगंज, बिहार वीरेंद्र चौहान, ,9जुलाई 2026। पटना, बिहार :मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट ने 22...





















