समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय,परिसर में सोमवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में वन महोत्सव सप्ताह के को लेकर महाविद्यालय एन. एस. एस. गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों ने अमरूद, जामुन, कटहल आदि फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। स्वयं सेवकों ने वन के संरक्षण की शपथ ली।
मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. राजकिशोर, डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. जवाहर लाल, डॉ. हरीश सामरिया, डॉ. निभा कुमारी सिंह, डॉ. अभिषेक बंद्योपाध्याय, डॉ. एस. एम. रहमानी, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह आदि,शिक्षकेतर कर्मचारी कामिनी सिन्हा आदि ,स्वयं सेवक शबनम प्रिया,निशा कुमारी, रानी कुमारी,प्रगति कुमारी, लवली कुमारी,नीतू कुमारी, दीपमाला,चंदा कुमारी,पायल कुमारी, धीरज कुमार, हरिओम कुमार,अमन कुमार, विशाल कुमार, सार्थक कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।






















