समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से रविवार को पंचायत भवन, हरिशंकरपुर के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता सुखराम मोची ने बाल विवाह की उन्मूलन की दिशा में के लिए नालसा (जागरूकता,समर्थन,सहायता और कार्यवाही) मानक संचालन प्रक्रिया पर कानूनी जानकारी ग्रामवासियों तथा आमलोगों को विस्तारपूर्वक बताया । विधिक जागरुकता शिविर में सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेविका कुमारी रचना सहित आमलोगों ने भाग लिया।





















