समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
भाकपा अंचल कार्यालय परिसर में रविवार को समस्तीपुर सदर सवडिविज़ीनल बीड़ी मजदूर यूनियन एवं बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमिटी की बैठक कॉ मो यूनुस कि अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक मे शोक प्रस्ताव में बीड़ी मज़दूर नेता वारिसनगर प्रखंड के निवासी कॉ मोo रहमत अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और 2 मिनट् मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं नें कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार जन विरोधी नीति के कारण आज निर्माण मज़दूर दूसरे राज्य में पलायन करने पर मज़बूर हैं। साथ हीं बिहार राज्य में कल कारखाने बन्द होने से लोग बेरोजगार है।
साथ हीं पूर्व में बीड़ी मज़दूरों के लिए कई तरह का कल्याणकारी योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाती थी जो वर्त्तमान केंद्र सरकार द्वारा कल्याण कोष के पैसे को ज़ीo एसo टीo में मर्ज़ कर कल्याणकारी योजना को बन्द कर दिया गया, जिससे बीड़ी मज़दूर कई तरह के लाभ से बंचित हो गए हैं।
इन्हीं सभी मांगो को लेकर आगामी 15 जुलाई 2026 को बिहार बिधानसभा पटना में बिहार राज्य के मज़दूर अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर अपनी मांगो को रखेंगे।
आगामी 23 एव 24 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय बीड़ी सिंगार टुबैको वर्क्स फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन दलसिंह सराय में होगी जिसमें देश के सभी राज्यों से 250 डेलिगेट भाग लेंगे।
जिसकी तैयारीयां को लेकर सभी साथियों को जोर शोर से लगने का निर्णय लिया गया।साथ ही सम्मेलन कोष अधिक से अधिक संग्रह करने का निर्णय लिया गया। साथ हीं बीड़ी मज़दूरो को न्यूनतम मज़दूरी लागु कराने हेतु श्रम अधीक्षक समस्तीपुर के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर बैठक को राम बिलास शर्मा, बिनोद कुमार समीर, जगदेव दास, शंकर राम, करो देवी, तिरपीत राय,रामाशीष सिंह,विपती देवी, मजिया देवी, राम भजन पासवान, सुदामा देवी, गणेश पासवान, सुनैना देवी, मज़हर आलम, आदि ने सम्बोधित किया।






















