लनजरिया न्यूज़, जोकीहाट (अररिया)। अल्लामा ग़ज़ाली। पलासी थाना क्षेत्र के चहटपुर पंचायत वार्ड संख्या-5 निवासी मसऊद आलम ने अररिया के सिविल सर्जन एवं स्थानीय थाना में आवेदन देकर एआईएमआईएम के जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष अबुजर आलम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में मसऊद आलम ने कहा है कि उनके पिता स्वर्गीय जकीरूद्दीन की हत्या के मामले में 17 जून 2026 को सदर अस्पताल, अररिया में पोस्टमार्टम कराया गया था। आरोप है कि पोस्टमार्टम के अगले दिन अबुजर आलम ने मोबाइल पर संपर्क कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्रभावित कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की।शिकायतकर्ता का दावा है कि रुपये नहीं देने पर न्याय मिलने में कठिनाई होने की बात भी कही गई।शिकायतकर्ता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि पूरे मामले में न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कॉल डिटेल रिकॉर्ड सहित अन्य साक्ष्यों की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
इधर, इस मामले से जुड़ी एक कथित कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। हालांकि, उक्त ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।इस संबंध में पूछे जाने पर एआईएमआईएम के जोकीहाट प्रखंड अध्यक्ष अबुजर आलम ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई है।
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर
नजरिया न्यूज़,अररिया। विकाश प्रकाश। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अररिया के संयुक्त...






















