नजरिया न्यूज़, जोकीहाट (अररिया)। अल्लामा ग़ज़ाली।
गैरकी मसुरिया पंचायत के मुखिया नूर आलम ने रविवार को गोगरा गांव पहुंचकर दिवंगत तैयबा खातून के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिलाया।मुखिया नूर आलम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पंचायत परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने आर्थिक सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है।
पलासी में घर से कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार 6 सीलबंद और 8 खाली बोतलें जब्त, आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के बिलारतीबाड़ी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से कोडीनयुक्त...



















