- ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से रहेंगे जारी; किशन कुमार
समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)।
जिलाधिकारी समस्तीपुर के निर्देशानुसार, सर्वाच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुपालन में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार एवं डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में राष्ट्रीय उच्च पथ 28 एवं सरदारगंज चौक पर अवैध अतिक्रमण/अनाधिकृत पार्किंग एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया।
एसडीओ व डीएसपी के नेतृत्व में उक्त व्यापक अभियान में डीसीएलआर प्रशांत रमानिया, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, अनुमंडल मुख्यालय के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष दलसिंहसराय विद्यापतिनगर एवं उजियारपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी समस्तीपुर, मोटरयान निरीक्षक, तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएएचआई) का धावा दल गठित करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के किनारे अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।
इस दौरान अवैध पार्किंग के साथ-साथ ओवरलोडिंग ट्रक, बस, तीन पहिया वाहन एवं मोटरसाइकिल आदि की भी जप्त जांच की गई। कुल 67 वाहनों का चालान एमoभीoआई के द्वारा विभिन्न वाहन अधिनियम के तहत काटते हुए कल 5.81 लाख का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त सरदारगंज चौक एवं आसपास के क्षेत्र से एनएच के किनारे अनाधिकृत रूप से फुटपाथ पर मछली, फल, सब्जी विक्रेताओं को हटाते हुए अतिक्रमण मुक्त कराकर यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के दिशा में प्रभावी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की गई।
वंही अनुमंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनों की सुविधा सड़क सुरक्षा एवं निर्वाध यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील किया गया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सार्वजनिक स्थलों पर एवं राष्ट्र राजमार्ग पर अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण नहीं करें।
उक्त अभियान में सभी प्रखंड के संबंधित पदाधिकारी एवं काफी मात्रा में पुरुष एवं महिला पुलिस बल मौजूद थे।






















