नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश।
सिद्धि इंटरप्राइजेज के ₹4.85 लाख गबन मामले में अररिया पु bbलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में बालकृष्ण कुमार की शिकायत पर अररिया थाना में कांड संख्या 303/26 दर्ज किया गया।
आवेदन में आरोप लगाया गया था कि डाबर इंडिया लिमिटेड के उत्पादों की बिक्री और वसूली के लिए नियुक्त कर्मचारी ओमप्रकाश कुमार सिंह ने बाजार से दुकानदारों से वसूले गए लगभग ₹4.85 लाख फर्म के खाते में जमा नहीं कर अपने निजी खाते एवं नकद के रूप में रख लिए। साथ ही, पैसे मांगने पर अभद्र व्यवहार, एवं उनके मैनेजर विक्रम हरि को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे पुलिस टीम ने कटिहार में छापेमारी कर नामजद आरोपित ओमप्रकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एवं एक अन्य आरोपी चतुर्भुज सिंह फरार है
पुलिस के अनुसार, मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आरोपित से पूछताछ कर गबन की गई राशि और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर मामले में अन्य आरोपों की भी जांच की जाएगी।
इधर, फर्म संचालक बालकृष्ण कुमार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और उम्मीद है कि गबन की गई राशि की भी बरामदगी होगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






















