नजरिया न्यूज़,
आरएस अररिया।
अररिया आरएस थाना पुलिस ने संध्या गश्त के दौरान वाहन जांच अभियान में दो युवकों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को हरिया नहर चौक के समीप जांच के दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके बैग से 750-750 एमएल की कुल पांच बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 3.75 लीटर है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया वार्ड संख्या 7 निवासी प्रवीण कुमार (30) और सूरज कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
अररिया पलासी जमीन विवाद में महिला व उसके
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी वार्ड संख्या सात...
















