नजरिया न्यूज़,
रानीगंज/अररिया। बलराम कुमार।
अररिया पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के निष्पादन के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, श्री आशिष आनंद के न्यायालय में लंबित वाद संख्या SGR 162/09 के कुर्की वारंटी अभियुक्त ज़ुबैर मियां, पिता मो. मुस्लिम, निवासी दीवान टोला वार्ड संख्या-16, थाना अररिया को गिरफ्तार किया गया।
वहीं मसूम खानम, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, अररिया के न्यायालय में लंबित GR-3359/2018 मामले के एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त अजय मुखिया, टुनटुन मुखिया, धीरेन मुखिया (तीनों पिता नाजो मुखिया) तथा नाजो मुखिया (पिता स्व. विशुनदेव मुखिया), सभी निवासी बरबन्ना वार्ड संख्या-06, थाना अररिया को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं "एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान" के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी...






















