नजरिया न्यूज़
फारबिसगंज। अररिया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, अररिया का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सैफ अली खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई थी। छात्र हितों, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर उन्होंने लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी संघर्ष और जनसरोकार की राजनीति के क्रम में उन्होंने वर्ष 2025 में मनिहारी (67) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था, हिंदी पट्टी से मुस्लिम आदिवासी के रूप में ऐतिहासिक उम्मीदवारी थी,और क्षेत्र की जनता की समस्याओं तथा वंचित समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाने का प्रयास किया था।सैफ अली खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विशेष रूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की आवाज़ पहुंच रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, सामाजिक न्याय, समान अवसर और भाईचारे की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। एक जिला अध्यक्ष के रूप में वे संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं, छात्रों, अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों तथा वंचित वर्गों की समस्याओं को पार्टी मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।
सैफ अली खान ने कहा कि अररिया जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।अंत में उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकेगा।






















