नजरिया न्यूज़
जोगबनी।अररिया।
भारतीय जनता पार्टी जोगबनी मंडल द्वारा मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया साह ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कन्हैया साह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद, एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाई जा रही है तथा उनके विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजनंदन यादव, रोहित यादव, भानू प्रकाश राय, कुंदन पोद्दार, दिवाकर दूबे, हिमांशु सिंह, सुनील झा, बिरेन सिंह, पवन सिंह, घनश्याम राम, शफीक अंसारी, रामनिवास मिश्रा, मुकेश यादव, बिमल साह, अनिल शर्मा, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।






















