नजरिया न्यूज़, अररिया।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान” की व्यवस्था का विरोध करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, समर्पण और राष्ट्रवादी विचार आज भी देशवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मिश्रा, जिला मंत्री कनकलता झा, सुष्मिता ठाकुर, जिला कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, नगर महामंत्री संजीव कुमार पासवान, सुजीत कुमार, पूजा आनन्दा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






















