• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
किशनगंज, बिहार -केन्द्रीय चयन पर्षद विशेष शाखा में ‘सिपाही’ पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

किशनगंज, बिहार -केन्द्रीय चयन पर्षद विशेष शाखा में ‘सिपाही’ पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

June 23, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी में घर से कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार 6 सीलबंद और 8 खाली बोतलें जब्त, आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश

October 16, 2026
पलासी के 100 साल पुराने काली-दुर्गा मंदिर में नवरात्र की धूम, अष्टमी-नवमी को होगा नाटक का मंचन

पलासी के 100 साल पुराने काली-दुर्गा मंदिर में नवरात्र की धूम, अष्टमी-नवमी को होगा नाटक का मंचन

October 16, 2026
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

October 15, 2026
फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

October 15, 2026
अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

October 14, 2026
पलासी गैस खाली करने के दौरान हादसा, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

पलासी गैस खाली करने के दौरान हादसा, तीन लोग घायल; दो की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

October 14, 2026
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली:वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली:वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा: राहुल गांधी

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी जमीन/पारिवारिक विवाद में महिला सहित तीन लोगों से मारपीट, छह नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर प्राथमिकी

October 14, 2026
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी में 31.8 लीटर नेपाली शराब जब्त, बाइक भी बरामद; आरोपी फरार

October 14, 2026
पलासी दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पलासी दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने दर्ज कराई प्राथमिकी

October 14, 2026
राजस्थान – अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले में ट्रैफिक डीएसपी एपीओ

राजस्थान – अधिवक्ता को थप्पड़ मारने के मामले में ट्रैफिक डीएसपी एपीओ

October 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, October 16, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

किशनगंज, बिहार -केन्द्रीय चयन पर्षद विशेष शाखा में ‘सिपाही’ पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित

by Office Araria
June 23, 2026
0
किशनगंज, बिहार -केन्द्रीय चयन पर्षद विशेष शाखा में ‘सिपाही’ पद पर चयन हेतु लिखित परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 40

बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता किशनगंज, 23 जून 2026।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विशेष शाखा में ‘सिपाही’ (सामान्य बंद संवर्ग) के पदों पर चयन हेतु दिनांक 24 जून 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रशासनिक पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा संबंधित कर्मियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है तथा किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही अथवा त्रुटि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल के दिनों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बनी संवेदनशील परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूर्णतः अलर्ट रहने तथा निर्धारित नियमों एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने लखीसराय में डमी अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की घटनाओं का उदाहरण देते हुए सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी की पहचान का गहन सत्यापन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शंका या संशय होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर संशय की स्थिति नहीं रहनी चाहिए तथा सभी प्रक्रियाएं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी गंभीरता के साथ संपादित की जाएं।

उन्होंने कहा कि परीक्षा की निगरानी राज्य मुख्यालय स्तर पर की जाती है तथा माननीय मुख्यमंत्री स्तर से भी इसकी नियमित समीक्षा होती है। इसलिए सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिला मुख्यालय में कुल 08 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के दिन प्रत्येक अभ्यर्थी की चेकिंग, फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा फोटो मिलान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न हो सके।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों के आधार कार्ड, प्रवेश पत्र एवं फोटो का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए तथा पहचान सत्यापन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि सेंटर के बाहर माइकिंग के द्वारा एलाउंस करवाने का निर्देश दिया तथा प्रश्नपत्र निर्धारित समय एवं प्रक्रिया के अनुरूप केवल अभ्यर्थियों की उपस्थिति में ही खोले जाएं।

उन्होंने निर्देश दिया कि रोल नम्बरवार बैठने की व्यवस्था का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोल नम्बर सूची को परीक्षा केंद्र परिसर में कम-से-कम तीन से चार प्रमुख स्थानों पर चस्पा किया जाए, जिससे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा कक्ष एवं सीट की जानकारी प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की उपलब्धता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।

परीक्षार्थियों के प्रवेश को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों को प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश के उपरांत अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में आवंटित रोल नम्बर के अनुरूप बैठाया जाएगा, ताकि शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण की जा सकें। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 09:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला दंडाधिकारी एवं महिला पुलिस बल तथा पुरुष अभ्यर्थियों की तलाशी पुरुष दंडाधिकारी एवं पुरुष पुलिस बल द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन सहित अन्य निषिद्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा आयोग के नियमों के अनुरूप ही अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रदान किया जाएगा।

भर्ती परीक्षा 24 जून 2026 को एक पाली में दो प्रश्न पत्र में आयोजित होगी। प्रथम प्रश्न पत्र प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र अपराह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक संचालित होगी। इस भर्ती परीक्षा में किशनगंज जिला अंतर्गत कुल 3,721 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक व्यवस्था कराएं।

बैठक में बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। किशनगंज जिला अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों की प्रभावी निगरानी एवं निरीक्षण के लिए 02 उड़नदस्ता दल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। उड़नदस्ता दल परीक्षा अवधि के दौरान विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने, संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम समूहों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी होटल, लॉज एवं संदिग्ध स्थलों की जांच करने तथा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट दुकान, इंटरनेट कैफे एवं अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

परीक्षा की निष्पक्षता एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में परीक्षा अवधि के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस अवधि में अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही, भीड़-भाड़ एवं अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों पर पूर्ण रोक रहेगी।

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के सफल संचालन एवं त्वरित सूचना आदान-प्रदान के उद्देश्य से प्रत्येक परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व एवं एक दिन बाद तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, किशनगंज में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456-225152 निर्धारित किया गया है, जिस पर परीक्षा से संबंधित आवश्यक सूचना एवं शिकायतें प्राप्त की जा सकेंगी।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में एडीएम श्री अमरेन्द्र कुमार पंकज, एडीएम आपदा प्रबंधन मो0 उमैर, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिकेत कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी-सह-ओसीडी श्री चंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

by Office Araria
October 15, 2026
0

वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज।  महान पुरुषों ने क्या कहा है, उससे महत्वपूर्ण उनके जीवन को जीने की कोशिश।...

फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क

by Office Araria
October 15, 2026
0

जल संसाधन विभाग ने किया निरीक्षण; होगी कड़ी कार्रवाई नजरिया न्यूज़, ​फारबिसगंज/अररिया। नरेश कुमार मंडल। ग्रामीण कार्य विभाग की लापरवाही...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
पलासी जमीन विवाद में मारपीट व महिला के साथ अभद्रता का आरोप,थाना में आवेदन 

पलासी में घर से कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार 6 सीलबंद और 8 खाली बोतलें जब्त, आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश

October 16, 2026
पलासी के 100 साल पुराने काली-दुर्गा मंदिर में नवरात्र की धूम, अष्टमी-नवमी को होगा नाटक का मंचन

पलासी के 100 साल पुराने काली-दुर्गा मंदिर में नवरात्र की धूम, अष्टमी-नवमी को होगा नाटक का मंचन

October 16, 2026
किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश

October 15, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • पलासी में घर से कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार 6 सीलबंद और 8 खाली बोतलें जब्त, आरोपी को न्यायालय में किया जा रहा पेश
  • पलासी के 100 साल पुराने काली-दुर्गा मंदिर में नवरात्र की धूम, अष्टमी-नवमी को होगा नाटक का मंचन
  • किशनगंज, बिहार – अद्वितीय महापुरुष क्या कहते हैं, उससे अधिक महत्वपूर्ण है-उनके कर्म को जीने की कोशिश
  • फारबिसगंज – डुमरिया कैनाल का नहर के चैनल ध्वस्त कर बनाई सड़क
  • अररिया/पलासी में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In