• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
किशनगंज, बिहार -मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित

किशनगंज, बिहार -मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

June 23, 2026
छह स्वर्ण पदक जीतकर तुषार राज ने रचा इतिहास

छह स्वर्ण पदक जीतकर तुषार राज ने रचा इतिहास

June 23, 2026
मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

June 23, 2026
कुर्की उपरांत पांच अभियुक्त गिरफ्तार

कुर्की उपरांत पांच अभियुक्त गिरफ्तार

June 23, 2026
यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे किसान, पाट फसल पर संकट के बादल

यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे किसान, पाट फसल पर संकट के बादल

June 23, 2026
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष बनाए गए सैफ अली खान

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष बनाए गए सैफ अली खान

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
इस्लामिक नववर्ष पर झरनी खिलाड़ियों ने किया शानदार खेल प्रदर्शन

इस्लामिक नववर्ष पर झरनी खिलाड़ियों ने किया शानदार खेल प्रदर्शन

June 23, 2026
चार साल से अधूरी पड़ी मुख्यमंत्री सड़क योजना की सड़क, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

चार साल से अधूरी पड़ी मुख्यमंत्री सड़क योजना की सड़क, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

June 23, 2026
डिग्री कॉलेज में 89 छात्रों का नामांकन पूर्ण, 1 जुलाई से शुरू होगी प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई

डिग्री कॉलेज में 89 छात्रों का नामांकन पूर्ण, 1 जुलाई से शुरू होगी प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई

June 23, 2026
मुहर्रम ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क, लाइसेंस लेने का दिया निर्देश

मुहर्रम ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क, लाइसेंस लेने का दिया निर्देश

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

किशनगंज, बिहार -मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित

by Office Araria
June 23, 2026
0
किशनगंज, बिहार -मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 4

जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर महत्वपूर्ण विषयों को सदस्यों ने उठाया …

वीरेंद्र चौहान नजरिया ब्यूरो किशनगंज, 23 जून,2026।

जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत शांति समिति के सदस्यों के परिचय के साथ हुई। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को उठाया गया। सदस्यों ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ट्रैफिक प्रबंधन को सुदृढ़ करने की मांग की। साथ ही आग से जुड़े खेलों पर प्रतिबंध लगाने, गांधी चौक एवं फल चौक सहित प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जुगाड़ गाड़ियों के परिचालन पर रोक लगाने, नशा एवं स्मैक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की।

सदस्यों ने पर्व प्रारंभ होने के तीन दिन पूर्व तथा पर्व समाप्ति के तीन दिन बाद तक प्रमुख चौक-चौराहों से झंडे हटाने, बिहार सरकार के नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त जुलूस मार्गों पर बाइक एवं अन्य वाहनों का परिचालन नियंत्रित करने, गाछपाड़ा क्षेत्र में नियमित गश्ती, महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, बाजार क्षेत्रों में विशेषकर महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता, टोटो परिचालन एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी करने की भी मांग रखी गई। गर्मी को देखते हुए आवश्यकतानुसार ही विद्युत आपूर्ति बाधित करने का सुझाव भी दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि हमारे अनुभव एवं आकलन के आधार पर किशनगंज जिला अपनी शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे की समृद्ध परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां के लोग शांतिप्रिय, सहयोगी एवं मिलनसार हैं तथा सभी समुदायों के लोग आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ रहते हैं। यही कारण है कि जिले में विभिन्न पर्व-त्योहार आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी सुझावों एवं मुद्दों पर प्रशासन गंभीरतापूर्वक विचार करेगा तथा मुहर्रम पर्व के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हर संभव बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नशा एवं शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। पर्व सभी का है और इसकी सफलता की जिम्मेदारी भी सभी की है। प्रशासन अकेले किसी पर्व को सफल नहीं बना सकता, जब तक आम लोगों का सहयोग प्राप्त न हो। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया आज एक समानांतर दुनिया बन चुका है। यदि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा हिंसा फैलाने वाली सामग्री दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन अथवा पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने शांति समिति में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी बढ़ाने तथा विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सकारात्मक समाचारों एवं सकारात्मक संदेशों के प्रसार का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध हो जाएगा। 29 जून तक अररिया से पुरुष पुलिस बल एवं पटना से महिला पुलिस बल प्राप्त होगा। कुल मिलाकर लगभग 350 अतिरिक्त पुलिस बल की उपलब्धता होगी। जुगाड़ गाड़ी एवं टोटो परिचालन को नियंत्रित किया जाएगा। मुहर्रम के उपरांत यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ नए प्रयोग भी किए जाएंगे। विद्युत व्यवस्था को लेकर भी आवश्यकतानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक के आधार पर इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने की उम्मीद है।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा तथा सभी जुलूस संयमित एवं निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासन जनता के सहयोग के बिना अपने दायित्वों का सफल निर्वहन नहीं कर सकते। पर्व के दौरान प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी निगरानी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जुलूस लाइसेंस जारी करने से पूर्व थाना स्तर पर आवश्यक सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए। हाल ही में लखनऊ में हुई आग की घटना का उल्लेख करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी लोगों से सतर्क रहने तथा आग से संबंधित किसी भी प्रकार के जोखिमपूर्ण प्रदर्शन से बचने की अपील की। उन्होंने शांति समिति के वरिष्ठ सदस्यों से भी समाज के लोगों को जागरूक करने एवं संयम बनाए रखने का अनुरोध किया।

जिला पदाधिकारी ने सभी जुलूस समितियों को स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा कहा कि वे स्वयं पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सौहार्द बनाए रखते हुए आनंदपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की।

किसी भी आपात स्थिति, विधि-व्यवस्था संबंधी सूचना अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के दूरभाष संख्या 06456-225152 पर संपर्क किया जा सकता है। मुहर्रम पर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहेगा, ताकि प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनिकेत कुमार, अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

by Office Araria
June 23, 2026
0

नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं "एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान" के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

by Office Araria
June 23, 2026
0

नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज (अररिया)। फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विद्यासागर केशरी के जनसंपर्क कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनसंघ...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

June 23, 2026
छह स्वर्ण पदक जीतकर तुषार राज ने रचा इतिहास

छह स्वर्ण पदक जीतकर तुषार राज ने रचा इतिहास

June 23, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
  • छह स्वर्ण पदक जीतकर तुषार राज ने रचा इतिहास
  • मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
  • कुर्की उपरांत पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!