- – संघ ने नपुंसक हिंदूत्व का विचार फैलाया – हिंदू समाज पार्टी
नजरिया न्यूज़ (नई दिल्ली)। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक संजीव सिंह ने कहा की आरएसएस कभी भी हिंदू हितकारी संगठन नहीं रहा। आरएसएस और उसके फैलाए गए सैकड़ो प्रकार के अनुषांगिक संगठन के होने के बावजूद भी भारत में सदैव हिंदू को बांटा गया – काटा गया,हिंदुओं के ऊपर प्रहार किया गया, हिंदुओं की संपत्ति इज्जत प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ किया जाता रहा,आरएसएस कोई रच्छा नहीं कर पाया। यहां तक की खुद आरएसएस का अनुषांगिक संगठन भाजपा द्वारा भी हिंदू समाज को निरंतर कमजोर करने की नीति कानून और योजनाओं का निर्माण अपने राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा लगातार आज तक किया जाता रहा है। खुद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हिंदुओं को कमजोर करने के लिए जहरीले जातिवादी आरक्षण के पक्ष में कई बार समर्थन और बयान बाजी करते नजर आए हैं। जबकि हिंदुत्व को सबसे ज्यादा खतरा जहरीले जातिवाद से ही है यह सब कोई जानता है। पिछले कुछ वर्षों से हिंदुत्व के ऊपर राहुल गांधी ममता बनर्जी जैसे लोगों के अलावा खास तौर से डीएम के पार्टी के सुप्रीमो और उसके पुत्र द्वारा जितना घिनौना और जितना खतरनाक प्रहार किया गया उसका जवाब देने के लिए भी संघ और भाजपा के लोग कभी आगे नहीं आए। हिंदू को डेंगू मलेरिया मच्छर आतंकवादी क्या सब नहीं बोला जा रहा है ? इसके बावजूद केंद्र की मोदी शाह सरकार हिंदू सुरक्षा एक्ट बनाने को तैयार ही नहीं है। पूरे हिंदू समाज को एक प्रकार से बांधने समेटने और मजबूत करने के लिए हिंदू आयोग हिंदू विकास निगम हिंदू वित्त निगम आदि की स्थापना करने के लिए ना तो संग कभी आगे आया नहीं संघ की पार्टी भारतीय जनता पार्टी इस मामले में ना कभी आवाज उठाई या कानून और योजना या कोई कार्यक्रम ही लाया है। ऐसे में केवल हिंदुत्व का राजनीतिक व्यापार किया गया। देश में हिंदुत्व का राजनीतिक व्यापरीकरण किया जा रहा है। हिंदू मंदिरों हिंदू भावनाओं हिंदू समाज के साथ संघ और भाजपा के अलावा अन्य अनुसांगिक संगठन केवल शुद्ध लाभ के दृष्टिकोण से इसका दुरुपयोग किया है आज तक।



















