• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में पीएम-किसान की 23वीं किस्त का सीधा प्रसारण, केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को किया जागरूक

पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में पीएम-किसान की 23वीं किस्त का सीधा प्रसारण, केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को किया जागरूक

June 22, 2026
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

August 29, 2026
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

August 28, 2026
सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

August 28, 2026
32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर

August 28, 2026
रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

August 28, 2026
हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

हिंदू बहन ने मुस्लिम भाई की कलाई पर बांधी राखी, पेश की भाईचारे की मिसाल

August 28, 2026
रक्षाबंधन पर बहनों ने उतारी भाइयों की आरती, मिला रक्षा का अटूट संकल्प

रक्षाबंधन पर बहनों ने उतारी भाइयों की आरती, मिला रक्षा का अटूट संकल्प

August 28, 2026
बिजली संकट: सात दिनों से अंधेरे में डूबा कुसमौल का वार्ड 3, आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध

बिजली संकट: सात दिनों से अंधेरे में डूबा कुसमौल का वार्ड 3, आक्रोशित ग्रामीणों ने जताया विरोध

August 28, 2026
राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का अटूट प्यार, रक्षाबंधन पर भावनाओं से सराबोर हुआ माहौल

राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का अटूट प्यार, रक्षाबंधन पर भावनाओं से सराबोर हुआ माहौल

August 28, 2026
रात्रि गश्ती के दौरान घूरना पुलिस की कार्रवाई, NBW वारंटी गिरफ्तार

रात्रि गश्ती के दौरान घूरना पुलिस की कार्रवाई, NBW वारंटी गिरफ्तार

August 28, 2026
घूरना पुलिस का रात्रि गश्ती के दौरान बड़ा एक्शन: बाइक से ले जाई जा रही 176 बोतल नेपाली शराब जब्त, 2 दबोचे गए

घूरना पुलिस का रात्रि गश्ती के दौरान बड़ा एक्शन: बाइक से ले जाई जा रही 176 बोतल नेपाली शराब जब्त, 2 दबोचे गए

August 28, 2026
सुरेंद्र विवेक को मिली लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान, अररिया में जश्न का माहौल

सुरेंद्र विवेक को मिली लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान, अररिया में जश्न का माहौल

August 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, August 30, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में पीएम-किसान की 23वीं किस्त का सीधा प्रसारण, केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को किया जागरूक

by Office Araria
June 22, 2026
0
पटना – कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में पीएम-किसान की 23वीं किस्त का सीधा प्रसारण, केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों को किया जागरूक
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 56

नजरिया न्यूज़ पटना।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी किए जाने का सीधा प्रसारण दिनांक 20 जून, 2026 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर,पटना में किया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने संतुलित उर्वरक उपयोग एवं सतत् मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के माध्यम से रासायनिक प्रदूषण से धरती को बचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर जी उपस्थित रहे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहायक महानिदेशक (कृषि प्रसार) डॉ. आर. के. सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में 125 महिला किसानों सहित 459 से अधिक किसानों एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय मंत्रियों द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण के साथ हुआ। इसके उपरांत माननीय मंत्रियों ने ढैंचा आधारित हरित खाद, प्राकृतिक खेती, समेकित कृषि प्रणाली मॉडल तथा मत्स्य एवं पशुधन इकाइयों का भ्रमण किया। इस दौरान किसान भी विभिन्न प्रदर्शन स्थलों के भ्रमण में उनके साथ शामिल रहे।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजीव रंजन सिंह जी ने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने में ‘खेत बचाओ अभियान’ की महत्ता पर बल दिया तथा किसानों से सतत् कृषि के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने पशुपालन एवं मत्स्यपालन आधारित आजीविकाओं में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए प्रमुख रोगों के विरुद्ध समय पर टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने आनुवंशिक सुधार एवं दुग्ध उत्पादन वृद्धि के लिए सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तकनीक के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने लघु एवं सीमांत किसानों की आजीविका उन्नयन तथा टिकाऊ कृषि के लिए संस्थान द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों की सराहना करते हुए वैज्ञानिकों से इन तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में श्री रामनाथ ठाकुर जी ने किसानों से कृषि नवाचारों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने का आग्रह किया ताकि रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता कम हो तथा दीर्घकालिक मृदा स्वास्थ्य, उत्पादकता और लाभप्रदता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने किसानों को कम-से-कम एक छोटे भू-भाग पर प्राकृतिक खेती अपनाकर सतत कृषि की दिशा में कदम बढ़ाने की सलाह दी।
डॉ. आर. के. सिंह ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की राष्ट्रीय प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक देशभर में लगभग 85,000 अभियानों के माध्यम से 75 लाख से अधिक किसानों एवं अन्य हितधारकों को संतुलित उर्वरक उपयोग संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जा चुका है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास ने बताया कि संस्थान ने 1 अप्रैल से 30 मई 2026 तक ‘संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान’ का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया। उन्होंने कहा कि संस्थान 1 जून 2026 से ‘खेत बचाओ अभियान’ का संचालन कर रहा है तथा किसानों को एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, समेकित कृषि प्रणाली, धान की सीधी बुआई तथा सूखा-सहिष्णु धान की किस्मों जैसी संस्थान द्वारा विकसित तकनीकों के बारे में जागरूक कर रहा है। ये तकनीकें बदलती जलवायु परिस्थितियों में मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा किसानों की आय और आजीविका संवर्धन में सहायक हैं।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्रियों ने संस्थान द्वारा विकसित उच्च उपज एवं शीघ्र परिपक्व होने वाली सेम की नई किस्म ‘स्वर्ण विशिष्ट’ का विमोचन किया। कार्यक्रम में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, जैव उर्वरक, हरित खाद, प्राकृतिक खेती तथा एकीकृत कृषि प्रणाली से संबंधित प्रौद्योगिकियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने किसानों एवं आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। सभी सहभागी किसानों को सूखा-सहिष्णु धान किस्मों तथा उन्नत ग्रीष्मकालीन सब्जी फसलों के बीज वितरित किए गए।
इससे पूर्व आयोजित तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने किसानों के साथ प्राकृतिक खेती, धान की सीधी बुआई एवं जल संरक्षण तकनीकों, हरित खाद, एकीकृत कृषि प्रणाली तथा संतुलित उर्वरक उपयोग जैसे विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम का समापन किसानों से उत्पादकता वृद्धि, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा कृषि आय में सुधार के लिए टिकाऊ, संसाधन-कुशल एवं जलवायु-सहिष्णु कृषि पद्धतियाँ अपनाने की अपील के साथ हुआ।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

by Office Araria
August 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़,अररिया। विकाश प्रकाश। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेस एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी अररिया के संयुक्त...

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

by Office Araria
August 28, 2026
0

जोकीहाट:अररिया। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और स्नेह की खूबसूरत तस्वीर देखने...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर

August 29, 2026
जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम

August 28, 2026
सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु

August 28, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – डीसीए रेड ने जीता मुकाबला, अमन राज बने प्लेयर ऑफ द ईयर
  • जोकीहाट में रक्षाबंधन की धूम: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उमड़ा अटूट प्रेम
  • सुंदरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्ति गीतों पर झूम उठे श्रद्धालु
  • 32.5 किलो गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ तस्कर
  • रक्षा सूत्र के साथ लिया पवित्रता और रक्षा का संकल्प

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In