नजरिया न्यूज़,अररिया।
विश्व योग दिवस के अवसर पर अररिया जिला क्रिकेट संघ और जिला क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम में विशेष योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश भी योग प्रेमियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।
बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल में बदलाव करने के बजाय, आयोजकों ने नेताजी सुभाष स्टेडियम में ही (छत) के नीचे योग सत्र संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में जिला क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, स्टेडियम में मॉर्निंग वॉक के लिए आए स्थानीय नागरिकों और खेल प्रेमियों ने भी पूरे मनोयोग से योग क्रियाएं कीं।
योग अभ्यास सत्र के समापन के बाद, सभी प्रतिभागियों और बच्चों के बीच पानी की बोतलें और केले का वितरण किया गया। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों में सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव बिहार क्रिकेट संघ के पुर्व काउंसलर ओम प्रकाश जायसवाल योग प्रशिक्षक दिनेश्वर राय रंजीत जयसवाल शंकर ठाकुर विजय भगत मुकेश वर्मा सुमन कुमार उज्जवल कुमार गोविंद मिथलेश भगत चंगेज खान प्रियांशु लक्की सुरज कुमार शाँन आनन्द इशा कुमारी आदि मौजूद थे वहीं योग गुरु दिनेश्वर राय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दोहराया।






















