नजरिया न्यूज रानीगंज।
रानीगंज मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपया जमा करने आये व्यक्ति फर्जीवाड़ा का शिकार हो गया।चार अज्ञात लोगों ने 20हजार रुपये का फर्जीवाड़ा करते हुए कागज का बंडल थमाकर धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है।मामलें को लेकर रामपुर निवासी पीड़ित वसीम आलम पिता मुर्तुज आलम ने बताया कि मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे रानीगंज शाखा पंजाब नेशनल बैंक में 20हजार रूपये जमा करने बैंक के अंदर गये।बैंक में ही एक चौकीदार के मदद से रूपये जमा करने का पर्ची भरवाया।और रूपये जमा करने के लिए लाईन में लग गया।इसी बीच चार अज्ञात लोग एक रूमाल में बंधा रुपये लेकर हमें रखने दिए।
और इस बीच धोखाधड़ी करते हुए हमें झांसा देकर हमसे20हजार रुपये व मेरा मोबाईल लेकर भाग गया।जब हम बैंक से बाहर निकलकर रुपया का गड्डी भरा रुमाल को खोला तो उसमें कागज का गड्डी निकला।तब जाकर रानीगंज थाना में थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दिया।मामलें को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा पूछताछ के दौरान पीड़ित ने पहले20हजार रुपये बैंक में लूटने की बात बताया गया।पूछताछ के दौरान पीड़ित ने खुलासा किया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुआ है।मामलें को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जायेगा।जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही किया जायेगा।





















