नजरिया। भरगामा।
मंगलवार को दिन के 1 बजे युवा राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड के बाढ़ चबुतरा पर ग्राम चौपाल कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गरिमामयी उपस्थिति युवा राजद जिलाध्यक्ष बशीरुद्दीन साहेब शामिल हुए। जबकि युवा राजद जिला उपाध्यक्ष पवन डे, जिला मीडिया प्रभारी मोतियम अख्तर भरगामा उप प्रमुख शाहनवाज आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, राजद प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील मेहता व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में ग्राम चौपाल कार्यक्रम के सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही राजद द्वारा चलाए जा रहे ग्राम चौपाल कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के द्वारा 17 साल बनाम 17 महीने में किए गए कार्यों को लेकर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिगत बर्षो में केंद्र की भाजपा सरकार ने दलितों पिछडो व वंचित समाज का सिर्फ शोषण किया है। देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। महंगाई अपने चरम पर है। जिलाध्यक्ष बशीरुद्दीन साहेब ने कहा कि भाजपा द्वारा लायी गयी नई शिक्षा नीति की वजह सबसे ज्यादा नुकसान एससी, एसटी, और वंचित समाज को हो रहा है। केंद्र सरकार की बढ़ती बेरोजगारी नई शिक्षा नीति जातीय जनगणना एवं कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ युवा राजद सभी प्रखंड मुख्यालयों के लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में कहा गया कि शीर्ष नेतृत्व से मिले निर्देश के आलोक में इन मुद्दों को लेकर गांव गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा व संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए लोगों को राष्ट्रीय जनता दल से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता भरगामा प्रखंड उप प्रमुख शाहनवाज आलम ने किया। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में मुकेश यादव, सुशांत, सूरज, राजद नेता अभिनव हिंदुस्तानी, पप्पू कुमार, सुनील पासवान, एजाज, तारीक अनवर, राहुल व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।





















