नजरिया न्यूज़,
सिकटी:अररिया ।
मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पटना से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने देखा। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मैट्रिक परीक्षा में अररिया जिला टॉपर रही सिकटी प्रखंड की मेधावी छात्रा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रखंड परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उप प्रमुख लखीचंद प्रमाणिक, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष गणेश शंकर राय, उनके प्रतिनिधि अरुण कुमार मंडल, मुखिया नारायण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।प्रखंड विकास पदाधिकारी परवेज आलम ने बताया हैं , कि मुख्यमंत्री के 100 दिनों में जनकल्याण एवं विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।






















