नजरिया न्यूज़,
भरगामा :अररिया।
भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को भूमिहीन परिवारों के बीच 3-3 डिसीमल भूमि की बंदोबस्ती का पर्चा वितरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कुल 12 भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा सौंपा गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी पूजा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) केशव कुमार राय, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) गणेश कुमार, बीपीएम मृत्युंजय ज्ञानी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत कुमार राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बंदोबस्ती पर्चा प्राप्त करने वालों में सिमरबनी पंचायत के लीलो ऋषिदेव, तिरण ऋषिदेव, मीतू कुमार, रितन ऋषिदेव, अतवारी ऋषिदेव, दुन्नी ऋषिदेव, राजेन्द्र ऋषिदेव, भीड़ु ऋषिदेव, धनवीर ऋषिदेव, अरुण ऋषिदेव, अर्जुन ऋषिदेव तथा योगेन्द्र ऋषिदेव शामिल हैं।
इस अवसर पर लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूमि का पर्चा मिलने से उन्हें अपने आशियाने का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।






















