आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज रानीगंज।
रानीगंज मुख्यालय स्थित लालजी उच्च विद्यालय परिसर के खेल मैदान में चल रहे पद्मश्री कलावती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच मिर्जापुर इलेवन बनाम बेलसरा इलेवन के बीच 20-20 क्रिकेट मैच खेला गया।मिर्जापुर टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षक करने का फैसला लिया।बल्लेबाजी करने उतरी बेलसरा टीम के सभी खिलाड़ी ऑल आउट होकर165 रन बनाये।जिसमें राजू सिंह42 व राजेश कटेरा45 रन का अहम पारी खेला।जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी मिर्जापुर इलेवन टीम के खिलाड़ी सुमित मिश्रा48रन व राजेश के 47रन के विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत 17वे ओभर में चार विकेट से मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच सुमित मिश्रा को घोषित किया गया।सुमित मिश्रा ने बल्लेबाजी में48 रन व बोलिंग में एक विकेट लिए।फाईनल मुकाबला आज बुधवार को तबरेज एलेवन रानीगंज बनाम मिर्जापुर एलेवन के बीच खेला जायेगा।
मैच का स्कोरिंग रेहान,कमेंट्री की भूमिका में वरिष्ठ समाजसेवी
रणवीर मिश्रा,मुमताज, सादाब व एम्पायरिंग
चिंटू बाबा,मनीष पोद्दार ने निभाया।
क्रिकेट टूर्नामेंट के संचालन में मोहम्मद इसराइल,तबरेज,मोहम्मद सदाव,मोहम्मद जुबेर,हैप्पी नायक,गुड्डू मण्डल,मयंक पासवान,मोहम्मद अकबर आदि ने अहम योगदान दिया।





















