• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मे जीने, सीखने औऱ आगे बढ़ने का अधिकार है;न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन

हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मे जीने, सीखने औऱ आगे बढ़ने का अधिकार है;न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन

November 1, 2026
विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव “सृजनोत्सव” में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू

विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव “सृजनोत्सव” में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू

November 1, 2026
पलासी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 111 ग्राम स्मैक  के साथ तजमुल गिरफ्तार चरेबना वार्ड संख्या-1 में अहले सुबह हुई छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पलासी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 111 ग्राम स्मैक  के साथ तजमुल गिरफ्तार चरेबना वार्ड संख्या-1 में अहले सुबह हुई छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

November 1, 2026

नज़रिया न्यूज उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

November 1, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

November 1, 2026
नई दिल्ली – हैदराबाद: 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित महिला पत्रकारों के राष्ट्रीय सम्मेलन में समान वेतन, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम से जुड़े कानून के सख्त क्रियान्वयन और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा की मांग उठाई गई…

नरपतगंज – घूरना थाना पहुंचे एसपी, अभिलेखों और लंबित कांडों की जांच

नरपतगंज – घूरना थाना पहुंचे एसपी, अभिलेखों और लंबित कांडों की जांच

November 1, 2026
अररिया – 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा, तैयारी तेज

अररिया – 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा, तैयारी तेज

October 31, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओम प्रकाश अग्रवाल

October 31, 2026
पलासी में मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से 8 ग्राम स्मैक बरामद, दुकानदार गिरफ्तार पलासी के बरहट वार्ड नंबर-1 में पुलिस की छापेमारी, 08 ग्राम स्मैक व 2040 रुपये नकद भी जब्त

धर्मगंज चौक के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.5 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार 30 पुड़िया स्मैक बरामद, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त

October 31, 2026

उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल

October 31, 2026
पलासी में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद के छह मामलों की हुई सुनवाई, दो का निष्पादन आपसी सहमति से दोनों पक्षों के बीच कराया गया समझौता, शेष मामलों पर होगी अगली सुनवाई

पलासी में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद के छह मामलों की हुई सुनवाई, दो का निष्पादन आपसी सहमति से दोनों पक्षों के बीच कराया गया समझौता, शेष मामलों पर होगी अगली सुनवाई

October 31, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, November 1, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मे जीने, सीखने औऱ आगे बढ़ने का अधिकार है;न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन

by Kumar Shrivastav
November 1, 2026
0
हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मे जीने, सीखने औऱ आगे बढ़ने का अधिकार है;न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 6

हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मे जीने, सीखने औऱ आगे बढ़ने का अधिकार है;न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन

**सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय

(राज कुमार सिंह)

बच्चों के सुरक्षित, संरक्षित एवं भयमुक्त भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से शुक्रवार को लोटस वैली स्कूल, दलसिंहसराय के परिसर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), 2012 पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, लैंगिक अपराधों से बचाव एवं कानूनी संरक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राकेश रंजन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मे जीने, सीखने औऱ आगे बढ़ने का अधिकार है।” उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षण केवल परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में जीने, सीखने और आगे बढ़ने का अधिकार है। इसके लिए बच्चों को जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मरक्षा तथा ऑनलाइन फ्रॉड एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बच्चों को निर्भीक होकर अपनी बात रखने की सीख देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलत हरकत, शोषण या असहज स्थिति का सामना करने पर डरें नहीं, चुप न रहें और इसकी जानकारी तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को दें। उन्होंने बच्चों को समझाया कि उनकी चुप्पी अपराध करने वालों का मनोबल बढ़ा सकती है, इसलिए जागरूकता और समय पर शिकायत करना बेहद आवश्यक है।

वहीं, पैनल अधिवक्ता प्रभात कुमार मिश्र ने पॉक्सो एक्ट के कानूनी प्रावधानों एवं बच्चों को प्राप्त विधिक अधिकारों की जानकारी देते हुए निःशुल्क कानूनी सहायता की प्रक्रिया और विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कानून बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरत पड़ने पर प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

शिवानी नंदनी, उपनिरीक्षक, दलसिंहसराय ने भी बच्चों को पोक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि अगर किसी के साथ कुछ गलत हरकत होती हैँ तो उसकी जानकारी आप टोल फ्री नंबर के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन मे दे। पुलिस हर समय आपके अधिकारों के रक्षा के लिए तैयार हैँ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी बाल सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं। शिविर का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने के साथ-साथ उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण और अपराध के विरुद्ध सजग एवं मुखर बनाना रहा।

मौके पर विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार सिंह, चेयरमैन राजीव रंजन, सचिव मनीष रंजन, प्राचार्य रुपेश रंजन, उप प्राचार्य प्रीतिका तावांग, रंधीर, संजय शरण, लालबाबू, रूपम सिंह, गौरी कुमारी, स्मिता सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। वहीं, विधिक सेवा कर्मी गंगेश झा, पारा विधिक स्वयंसेविका रानी कुमारी, शोएब रब्बानी, न्यायालय कर्मी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार है तथा सुरक्षित बचपन के निर्माण में हम सभी की समान भागीदारी आवश्यक है।

Share this on WhatsApp
Share196Tweet123Share49
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव “सृजनोत्सव” में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू

विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव “सृजनोत्सव” में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू

by Kumar Shrivastav
November 1, 2026
0

विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव "सृजनोत्सव" में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू...

नज़रिया न्यूज उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

by Om Prakash Agrawal
November 1, 2026
0

ओवर स्पीड और नींद थकान के कारण हुआ बड़ा हादसा ट्रक चालक और क्लिंजर बाल बाल बचे   उचेहरा-घोरछत्र नदी...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव “सृजनोत्सव” में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू

विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव “सृजनोत्सव” में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू

November 1, 2026
हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मे जीने, सीखने औऱ आगे बढ़ने का अधिकार है;न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन

हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मे जीने, सीखने औऱ आगे बढ़ने का अधिकार है;न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन

November 1, 2026
पलासी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 111 ग्राम स्मैक  के साथ तजमुल गिरफ्तार चरेबना वार्ड संख्या-1 में अहले सुबह हुई छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पलासी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 111 ग्राम स्मैक  के साथ तजमुल गिरफ्तार चरेबना वार्ड संख्या-1 में अहले सुबह हुई छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

November 1, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा 16वें शारदीय नवरात्र महोत्सव “सृजनोत्सव” में दिखा हीरो राजन कुमार के मंच संचालन का जादू
  • हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण मे जीने, सीखने औऱ आगे बढ़ने का अधिकार है;न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन
  • पलासी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 111 ग्राम स्मैक  के साथ तजमुल गिरफ्तार चरेबना वार्ड संख्या-1 में अहले सुबह हुई छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
  • नज़रिया न्यूज उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल
  • उमरिया नजरिया न्यूज़ उमरिया ओमप्रकाश अग्रवाल

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In