संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चरेबना वार्ड संख्या-1 में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 111 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तजमुल (35 वर्ष), पिता मो. हातिम, निवासी चरेबना वार्ड संख्या-1 के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 31 अक्टूबर की रात छापेमारी कर लौट रही थी। इसी दौरान एक नवंबर की अहले सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चरेबना वार्ड संख्या-1 में राजाबुल उर्फ ठोकना और तजमुल के घर से स्मैक की बिक्री की जाती है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई।इसके बाद पुलिस टीम सुबह करीब 4:05 बजे चले बना पहुंची और संदिग्ध घरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के पीछे सीमेंट के चबूतरे के पास मोटर के समीप एक काले पॉलिथीन में गुलाबी और उजले रंग के साबुनदानीनुमा डिब्बे में रखी प्लास्टिक की पुड़िया मिली। जांच करने पर उसमें स्मैक गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 111 ग्राम पदार्थ बरामद हुआ।पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की वीडियोग्राफी कराते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार की और उसे जब्त कर लिया। इसके बाद मौके से तजमुल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के अलावा पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार यादव, श्यामा सिंह, मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगा रही है।















