नजरिया न्यूज़, अररिया।
उच्च न्यायालय पटना के महानिबंधक के आहवान पर जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं की बैठक लॉयर्स हॉल में रखी गई। इसकी अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी ने की। जबकि संचालन जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव संजीव कुमार सिन्हा ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं के पेशेवर आचरण और शिष्टाचार के मानक पर विचार विमर्श किया गया।
उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में समर्थन किए कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित पेशेवर आचरण और शिष्टाचार के मानक का अक्षरश: पालन करेंगे तथा महिला अधिवक्ता एवं अन्य महिला सदस्यों के साथ बिना लैंगिक भेदभाव के अच्छा आचरण एवं व्यवहार रखेंगे एवं संघ परिसर में किसी भी तरह का अशोभनीय एवं अश्लील क्रियाकलाप को प्रश्रय नहीं देंगे।
बैठक में वरीय अधिवक्ता विनोद प्रसाद, मो नौशाद हुसैन, पूर्व महासचिव छंगुरी मंडल, पूर्व महासचिव जागेश्वर भगत, असित कुमार वर्मा, किशोर कुमार श्रीवास्तव, विनीत प्रकाश, विवेक प्रकाश, सुरेन्द्र प्रसाद मंडल, प्रकाश कुमार यादव, मेनिका कुमारी, बबली कुमारी, मो परवेज आलम, रामनाथ चौधरी सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।






















