समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
पूसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ गोपाल जी त्रिवेदी के निधन पर शनिवार को
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष सदन कुमार मिश्रा के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पद्मश्री से सम्मानित पूसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ. गोपालजी त्रिवेदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा ज्ञान एवं मानवीय मूल्य के लिए समर्पित रहा। साथ ही समाज के कृषक वर्गों के लिए उनका अनुसंधान अनुकरणीय है।
इस शोक सभा में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव के.के.सिंह जिला के उपाध्यक्ष सुधीर पांडे संरक्षक मदन मोहन राय एवं बहुत सारे निजी विद्यालय के संचालकों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।
संरक्षक मदन मोहन राय ने बिहार वासियों को एवं क्षेत्र के सभी लोगों को उनके जीवन शैली से सीख लेने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उनकी मृत्यु 96 साल की अवस्था में हुई जो 96 साल उन्होंने स्वस्थ रूप से जीने का प्रयास किया।



















