नजरिया न्यूज़ विकास प्रकाश।
पहली मई को सत्य, अहिंसा,करुणा के मार्गदर्शक भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई।
वैदिक मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित कर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ संजय प्रधान, प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी अभिनंदन नौटियाल, वरिष्ठ शिक्षक सोविक घोष,आर टी आई एक्टिविस्ट अजय कुमार सिंह, राजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किये। 
निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान ने कहा हम सभी को भगवान बुद्ध बताए हुए उपदेश का अक्षर सह पालन अपने जीवन में करें तो सबों का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि बुद्ध के द्वारा दिए गए उपदेश – बुद्धम शरणम् गच्छामि, धम्मन शरणम गच्छामि,संघ शरणम गच्छामि को अपने जीवन में समाहित करें ।
विद्यालय में आज एक 1 मई *मजदूर दिवस* के अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ संजय प्रधान के द्वारा 100 मजदूरों को सम्मानित किया किया गया। इस अवसर पर सभी ठेला मजदूर,रिक्शा चालक, राजमिस्त्री व सड़क पर साफ सफाई करने वाले मजदूर को संस्था द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि से गमछा,नाश्ता पैकेट व जूस वितरण किया गया।
मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर वर्ष 1 मई को मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मजदूर आधारित नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया गया । 
प्रस्तुत कार्यक्रम को देखकर उपस्थित मजदूर मन्त्रमुग्ध हो गए और उन्हें शांति मिली कि हम गरीबों को भी सम्मान देने वाला अगर कोई विद्यालय है तो वह है मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया। विद्यालय के निदेशक डॉ संजय प्रधान ने कहा कि वह मजदूरी करते हैं तो हम उसे छोटा न समझे वह हमारे ही समान है उन्होंने उन लोगों को स्वस्थ्य रहने हेतु ईश्वर से कामना किया।






















