नजरिया न्यूज़, पूर्णिया।
दिनांक 27.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी दुकानों का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित थाना पुलिस द्वारा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अलार्म सिस्टम तथा आगंतुकों के रिकॉर्ड की जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, दुकान में पर्याप्त रोशनी रखने एवं कीमती आभूषणों की सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करने की सलाह दी गई।
निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कई दुकानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं, जबकि कुछ दुकानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों एवं शादी के सीजन को देखते हुए ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस पहल से दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है और उन्होंने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की है।





















