संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की।
इस दौरान डकैता वार्ड संख्या तेरह में छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान नीरज मंडल के रूप में हुई है।
वह देवानंद मंडल का पुत्र बताया गया है।
कार्रवाई सअनि विजय कुमार यादव के नेतृत्व में की गई।उनके लिखित आवेदन पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।एफ आई आर में बताया गया है कि आरोपी अपने घर में शराब रखकर बिक्री करता था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस वाहन देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा।हालांकि पुलिस बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया।इसके बाद घर की सघन तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान बाथरूम के पास रखे दो प्लास्टिक बोरे बरामद हुए।इन बोरो से कुल 88 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया।बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



















