संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की।सूचना मिलते ही पुलिस ने बलुआ कलियागंज वार्ड संख्या नौ में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध घर की घेराबंदी कर तलाशी ली गई।
तलाशी के क्रम में सोने वाले बिछावन के नीचे से स्मैक बरामद हुआ।कुल 11 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया, जिसका वजन 6.14 ग्राम पाया गया।मौके से पुलिस ने तस्कर धीरज कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार तस्कर के पिता का नाम महेंद्र प्रसाद साह बताया गया है।कार्रवाई में सअनि विजय कुमार यादव की अहम भूमिका रही।उनके लिखित आवेदन पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
एफआईआर में बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी।
तलाशी के दौरान घर के अंदर से ही नशीला पदार्थ बरामद हुआ।बरामद स्मैक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



















