संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार महिलाओं सहित छह लोग जख्मी हो गए।घटना के बाद सभी घायलों को परिजनों की मदद से पलासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जख्मियों में सोहागपुर गांव की समिला खातून शामिल हैं।वहीं कुजरी गांव की रुबीना और मो. फिरदौस भी इस घटना में घायल हुए हैं।सालगुड़ी गांव के मोहम्मद. मुश्ताक और आमना खातून भी जख्मी बताए गए हैं।इसके अलावा इसमरार गांव की रंजना देवी भी मारपीट में घायल हुई हैं।
घटना के बाद सभी घायलों का इलाज अस्पताल में शुरू किया गया।
मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा डॉक्टर. जहांगीर आलम ने सभी का इलाज किया।
डॉक्टर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।



















