नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया, अररिया।
आगामी 17 अप्रैल 2026 को अपने दो दिवसीय इंस्पेक्शन कार्यक्रम में हाई कोर्ट पटना के जस्टिस सह न्यायमंडल अररिया के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार अररिया आ रहे हैं। इनके स्वागत की तैयारी जोरो पर है।
बताया जाता है कि न्यायमंडल अररिया में रंगरोगन अंतिम चरण में है।
दो दिवसीय कार्यकम के तहत न्यायमंडल अररिया का इंस्पेक्शन करने पटना हाई कोर्ट के जस्टिस सह न्यायमंडल अररिया के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार निरीक्षण उपरांत 19 को वापस पटना लौट जाएंगे।
यह महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी व महासचिव संजीव कुमार सिन्हा एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय व महासचिव कामाख्या प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि इंस्पेक्शन के क्रम में इंस्पेक्टिंग जज न्यायमंडल अररिया के सभी न्यायालयों, नजारत, पुस्तकालय, नकल खाना भवन, रिकॉर्ड रुम, डीएलएसए आफिस, मिडिएशन सेंटर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल ऑफिस, मंडल कारा सहित फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के अलावा अन्य कई स्थलों का विधिवत का निरीक्षण करेंगे।
जिला बार एसोसिएशन व जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने भी इंस्पेक्टिंग जज के आगमन को सुखद बताया है।




















