समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
आरबी कॉलेज परिसर में बुधवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बी. के. चौधरी की अध्यक्षता एवं इंटर्नशिप सेल के समन्वयकों के निर्देशन में स्नातक पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए “इंटर्नशिप” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय ने विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों को विस्तार से साझा किया और छात्रों को इंटर्नशिप के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी।
इंटर्नशिप सह-समन्वयक डॉ. हरीश सामरिया ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा संचालित इंटर्नशिप प्रोग्रामों के बारे में बताया। साथ ही विशेष रूप से स्वायाम और पीएम इंटर्नशिप पोर्टल जैसे महत्वपूर्ण प्लेटफार्मों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सह-समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। वंही प्रधानाचार्य श्री चौधरी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया और इंटर्नशिप के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन गरिमामय तरीके से राष्ट्रगान के साथ हुआ। मौके पर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र छात्राएंऔर शिक्षक मौजूद थे।





















