संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया। पलासी प्रखंड क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है।इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।पीड़िता ने पलासी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर करीब आठ वर्षों तक उसके साथ संबंध बनाए रखा।
इस दौरान युवती को लगातार शादी का भरोसा दिलाया जाता रहा।लेकिन बाद में युवक ने दूसरी लड़की से शादी रचा ली।
जब पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध जताया।विरोध करने पर उसे धमकी भी दिए जाने का आरोप लगाया गया है।मामले में युवक मोहम्मद. अशरफ सहित चार लोगों को नामजद किया गया है।
अन्य आरोपितों में तनवीर रहमान, मेहरोजुल और शहनवाज शामिल हैं।
सभी आरोपित मेहरो चौक गांव के बताए जा रहे हैं।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।घटना के बाद पीड़िता काफी सदमे में बतायी जा रही है।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।स्थानीय लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही जा रही है।





















