संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
रविवार के दिन हुई इस घटना ससुराल पक्ष की कथित मारपीट के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।मृतका की पहचान 24 वर्षीय अलकमा के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग दो वर्ष पूर्व मोहम्मद ताहिर के पुत्र मोहम्मद राशिफ से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी में लगभग एक लाख रुपये नकद और घरेलू सामान दहेज के रूप में दिया गया था। अलकमा तीन माह की गर्भवती थी और अपने ससुराल में रह रही थी।परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त 50 हजार रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी थी। यह मांग पूरी न होने पर अलकमा के साथ लगातार मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित थी।आरोप है कि मोहम्मद राशिफ सहित कुल 14 लोगों ने अलकमा के साथ मारपीट की। इन आरोपियों में ईमामन, मोहम्मद ताहिर, दुलारी, आशिफ, इकराम, दरमान, मंगला, नसरीन, जुमनी, जहनी, अशफाक, रज्जाक और नैयर शामिल हैं। मारपीट के कारण अलकमा बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य सभी 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।इस घटना के बाद इलाके में स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।


















