संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड क्षेत्र के ककोड़वा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।इस घटना को लेकर गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित मो. हेलाल ने इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में नौ लोगों को आरोपित बनाया गया है।
घटना बीते 8 अप्रैल की संध्या की बताई जा रही है।एफ आई आर के अनुसार सभी आरोपित एकजुट होकर सूचक के दरवाजे पर पहुंचे।
जहां पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी गई।सूचक द्वारा विरोध करने पर विवाद और बढ़ गया।इसके बाद आरोपितों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।हमले में मो. हेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल अवस्था में परिजनों ने उनका उपचार कराया।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपितों में मो. मोहित, मो. राजा, मो. मुजाहिर, मो. रोजीत, मो. सबुल शामिल हैं।साथ ही बीबी असमती, बीबी रूबी और रहमती को भी नामजद किया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को मुख्य कारण बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीं गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।


















