नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया।
संवेदनशील गवाहो की गवाही सफलतापूर्वक संवेदनशील गवाह बयान केंद्र (वीडब्ल्यूडीसी) के माध्यम से सम्पन्न कराने की दिशा में शुक्रवार को शुक्रवार की देर संध्या न्यायमंडल अररिया के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित किया गया.
बैठक मे उपस्थित पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए
जिला जज गुंजन पाण्डेय ने कहा कि पुराने सीजेएम बिल्डिंग़ के प्रथम तल पर अवस्थित डीएलएसए आफिस के बगल में संवेदनशील गवाह बयान केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन हो चुका है. अब इसे त्वरित रूप से व्यवहार में लाने की आवश्यकता है.
उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि वीडब्ल्यूडीसी के जरिये डरे-सहमे गवाहों की गवाही शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जा सकता है. इससे संवेदनशील गवाहो सुरक्षित महसूस कर सकेंगे.
जिला जज गुंजन पाण्डेय ने कहा कि वीडब्ल्यूडीसी के जरिये गवाहों को डराने-धमकाने से बचाना व उन्हें न्याय प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अनुकूल माहौल देना है. 
बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, यौन अपराधों के पीड़ित या ऐसे व्यक्ति जिन्हें शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक धमकी का सामना करना पड़ रहा हो, वैसे गवाह को एक अलग कमरे में बैठकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही ली जाएगी. ताकि उन्हें आरोपी का सामना न करना पड़.
वैसे गवाहों के लिए ही वीडब्ल्यूडी सेंटर काफी सहयोगी सिद्ध होगा.
इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीजे 01 विनीत कुमार सिंह, एडीजे 04 अमरेन्द्र श्रीवास्तव, उत्पाद न्यायधीश 01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसीजेएम 01 जूली कुमारी, एसडीजेएम पार्थ, जेएम प्रतीक सागर, जेएम प्रणव कुमार, जेएम संतोष कुमार, जेएम मासूम ख़नम, जेएम मो गुलाम रसूल, जेएम रणधीर कुमार, प्रशिक्षु सिविल जज क्रमशः सौम्या सिन्हा व हर्ष चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पांडेय, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी, जिला अभियोजन पदाधिकारी अमिताभ सिद्धार्थ अमिताभ, पीपी रामानंद मंडल, सभी एपीओ, एससी एसटी पीपी कलानंद राम, पॉक्सो पीपी डॉ श्याम लाल यादव, एनडीपीएस पीपी अशोक मिश्रा, एलएडीसी चीफ विनय ठाकुर, एलएडीसी डिप्टी चीफ सोहन लाल ठाकुर व दुखमोचन यादव, एलएडीसी अस्सिटेंट सोनी कुमारी आदि उपस्थित रहे.





















