नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया।
शुक्रवार को मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के वंदना सभागार में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। 
वंदना सभा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 300 छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक डॉ संजय प्रधान एवं प्राचार्य डॉक्टर पाराशर त्यागी तथा प्रशासनिक पदाधिकारी अभिनंदन नौटियाल एवं वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा गोल्ड मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 
इतने छात्र-छात्राओं को मेडल प्राप्त होना विद्यालय की शिक्षक-शिक्षकों के अथक प्रयास का फल है।
कक्षा नवम के छात्र ऋषभ कुमार ,आरव राज्यवर्धन, आदित्य यादव ने आईटी विषय में 100% अंक प्राप्त किया। 
कक्षा अष्टम के 10 छात्रों ने कंप्यूटर विषय में 100% अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी में भी उन्होंने सत-प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
अष्टम कक्षा की आर्य नारायण ने संपूर्ण विद्यालय में श्रेष्ठ 99% अंक लाकर विद्यालय एवं माता-पिता के नाम को रोशन किया। विद्यालय के निदेशक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभ आशीष प्रदान किया तथा उन्होंने कहा कि इस वर्ष जितने बच्चे 90% से अधिक उत्तीर्णता प्राप्त किए हैं मैं आशा करता हूं कि आगामी सत्र में उत्तीर्णता की संख्या में वृद्धि होगी।
उत्तीर्णता प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय के प्राचार्य ने भी शुभकामनाएं दी। 
इस अवसर पर निदेशक संजय प्रधान ने बेहतर परिणाम के लिए बाहर से आये अन्य प्रदेशो से आये शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी तथा आगामी दिनों में भी पठन पाठन को सुदृढ़ करने की बातें कही।
सम्मानित होने वाले उत्कृष्ट छात्र छात्रा- आशीष मंडल (वर्ग II) कशफ़ निगार (वर्ग I) अंशुमान सिंह (वर्ग IV)अरनव प्रकाश (वर्ग IV) मोहम्मद अमन हुसैन(वर्ग III) आयुष कुमार (वर्ग VI) सृष्टि गुप्ता (वर्ग VII) पीयूष रंजन (वर्ग VIII) आदित्य राज (वर्ग IX) ।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री रामस्वरूप रुंगटा उपाध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद रूंगटा ने भी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं को सहयोग करने की बात कही।



















