नजरिया न्यूज (रूबी विनीत), अररिया।
अररिया सांसद व जिला पदाधिकारी अररिया ने संयुक्त रूप से सरकारी भूमि से संबंधित वादों की पूरी जानकारी मिलने पर एक बैठक कर सरकारी वकील अशोक कुमार पासवान के कार्यों की सराहना की हैं.
यह सराहना जिला पदाधिकारी के प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में की गई है.
बताया जाता है कि गत दिनों सांसद व डीएम द्वारा सरकारी वकील अशोक कुमार पासवान से विभिन्न भूमि विवादों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट की मांग किए थे. जो केस सरकारी जमीन से सम्बन्धित चल रहा है तथा कितना डिस्पोजल हो चुका है.
इसका जानकारी लिस्ट के साथ सरकारी वकील अशोक कुमार पासवान ने समर्पित किया. जिसमें मुख्य रूप से करीब 51 केस अभी अररिया/ फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में चल रहा है. साथ ही 12 केस सरकारी विभागों की जमीन से जुड़ी वादों का निपटारा सरकार के पक्ष में हो चुका है. जिसमें चर्चित धर्मगंज मवेशी मेला वाली जमीन 59 एकड़ जमीन, पीडब्ल्यूडी अररिया व फारबिसगंज, परमान नदी दियारी 10.58 एकड़, मत्स्य विभाग ककुड़वा, सरकारी जमीन अचरा व स्कूल से संबंधित वादों में सरकार के पक्ष डिक्री प्राप्त हुआ.
सूची सरकारी वकील अशोक कुमार पासवान द्वारा समर्पित किया गया. जिसके अवलोकन के पश्चात अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी विनोद दूहन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सरकारी वकील अशोक कु पासवान को धन्यवाद देते हुए अन्य वादों मे भी भरपूर सहयोग करने की बात कहीं है.
बता दे कि अधिवक्ता अशोक कुमार पासवान ने बताया कि वे जब से सरकारी वकील बनाए गए हैं. तब से वे लगातार सरकारी मामलों में विशेष रूचि रखते हुए सरकार के पक्ष में जीत हासिल करने के लिए कृत संकल्पित है.



















