नजरिया न्यूज़ (रूबी विनीत), अररिया।
इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर आगामी 09 मई को न्यायमंडल अररिया के प्रांगण में लगेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है.
यह बातें प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने बैठक में कही है.
अपने प्रकोष्ठ में आयोजित डीजे डिविजन व सीजेएम डिविजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियों संग बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला जज गुंजन पाण्डेय ने कहा कि इस बार न्यायमंडल अररिया बिहार में टॉप 10 में शामिल हो, इसके लिए हमसबो को अभी से ही एकजुटता का परिचय देना होगा.
नालसा नई दिल्ली के निर्देश के आलोक मे प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण को निर्देशित किया है कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आधिकाधिक सुलहनीय वादों में नोटिस करना है.
इसके लिए उन्होंने सीजेएम डिविजन से जुड़े तमाम कार्यालय सहायकों को विशेष रूप से निर्देश देने की बात कही. कहा कि कंपाउंडेबल धाराओं में ही पक्षकारों को नोटिस निर्गत करना न्यायोचित है. ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निपटारा पक्षकारों की मौजूदगी में उनकी सहमति व आपसी रजामंदी से हो सके.
बैठक में मुख्य रूप से फैमिली जज अविनाश कुमार, एडीजे 01 विनीत कुमार सिंह, एडीजे 04 अमरेन्द्र श्रीवास्तव, उत्पाद न्यायधीश 01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के सब जज प्रथम दीपक कुमार, एसीजेएम 01 जूली कुमारी, एसडीजेएम पार्थ, जेएम प्रतीक सागर, जेएम प्रणव कुमार, जेएम कल्पना भारती, जेएम संतोष कुमार, जेएम मासूम ख़नम, जेएम मो गुलाम रसूल, जेएम रणधीर कुमार, जेएम विक्की कुमार, जेएम शिवम प्रताप सिंह, फारबिसगंज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के मुंसिफ सुमित कुमार सुमन, जेएम नेहा कुमारी, प्रशिक्षु सिविल जज क्रमशः सौम्या सिन्हा व हर्ष चौधरी आदि उपस्थित रहे.




















