समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार एवं डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को दलसिंहसराय उपकारा कोनैला परिसर में बंदी दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस सम्बंध में अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने जानकारी देते हुए
बताया कि उपकारा में बंदियों को बंदी दरबार का मुख्य उद्देश्य के सम्बंध में अवगत कराया गया है।साथ ही बंदियों को बताया गया है कि मुख्य उद्देश्य है कि कारा के स्तर से किसी भी समस्या का निराकरण नहीं हो पाता है तो उक्त समस्या का निराकरण करने हेतु उच्चाधिकारी के आदेश के आलोक में यह दरबार का आयोजन किया गया है।
जहां बंदियों के द्वारा मौखिक रूप से अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या को रखा गया।इस दौरान उक्त समस्या के निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेशित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपकारा अधीक्षक को निर्देशित किया गया।मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक,उपकारा अधीक्षक, अंचल अधिकारी,थानाध्यक्ष सहित उपकारा के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।



















