संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड स्वच्छता कार्यालय पलासी में गुरुवार को एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर प्रखंड स्वच्छता समन्वयक पंकज कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आदित्य प्रकाश ने की।समारोह में प्रखंड के सभी 21 पंचायतों से स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कर्मियों की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली।सभी ने पंकज कुमार के कार्यकाल की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने स्वच्छता अभियान को नई दिशा दी।उनके कार्यों से प्रखंड में साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत हुई।बीडीओ आदित्य प्रकाश ने कहा कि पंकज कुमार का योगदान सराहनीय रहा है।
उन्होंने अपने कार्यकाल में टीम भावना के साथ कार्य किया।
उनकी कार्यशैली से अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम में कई कर्मियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यपालक सहायक बीरबल सरदार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।स्वच्छता पर्यवेक्षक जीतेंद्र मांझी ने उनके कार्यों की प्रशंसा की।सुशील कुमार और संतोष कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए।गणेश कुमार और नीतेश कुमार ने उन्हें एक कुशल अधिकारी बताया।जनार्दन सिंह और आदित्य ने उनके नेतृत्व की सराहना की।राजू और प्रकाश ने कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा याद रहेगा।स्वीटी और सविता ने उनके सहयोगी स्वभाव की चर्चा की।रविंदर कुमार और पप्पू कुमार ने उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
शाहबाज, गुफरान और सलाउद्दीन सहित अन्य कर्मी भी मौजूद थे।समारोह में भावुक माहौल देखने को मिला।
विदाई के दौरान कई कर्मियों की आंखें नम हो गईं।पंकज कुमार ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यहां काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा।सभी के सहयोग से ही कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
उन्होंने कहा कि पलासी प्रखंड की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।



















