संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में मंगलवार को मुखिया संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के अध्यक्ष रूबी शोएब ने की।बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मनरेगा योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं की एंट्री नहीं होने पर मुखियों ने चिंता जताई।
मुखियों ने कहा कि समय पर एंट्री नहीं होने से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।षष्टम एवं 15वीं वित्त आयोग से संबंधित साइट बंद रहने का मुद्दा भी उठा।साइट बंद रहने के कारण पंचायतों को राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है।इस पर सभी मुखियों ने गहरा खेद प्रकट किया।बैठक में जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई।मुखियों ने कहा कि आम लोगों को इन प्रमाण पत्रों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग से पहल करने की मांग की गई।
बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श हुआ।अध्यक्ष रूबी शोएब ने बताया कि इस संबंध में राज्य स्तर के प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार से बातचीत हुई है।उन्होंने कहा कि मुखिया संघ द्वारा इस पहल का समर्थन किया जाएगा।बैठक में पंचायतों के विकास को लेकर कई अहम सुझाव भी दिए गए।
मुखियों ने एकजुट होकर समस्याओं के समाधान की बात कही।बैठक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।अंत में सभी ने पंचायत हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



















