Post Views: 315
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया।
फारबिसगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बाजार समिति गेट के पास की बताई जा रही है, जहां हमलावर ने युवक का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
घटना के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर लोगों द्वारा पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि नजरिया न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिटाई के दौरान ही उक्त व्यक्ति की भी मौत हो जाने की बात सामने आ रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे घटना और भी रहस्यमय बन गई है। पुलिस के प्रारंभिक जांच में दो युवकों के बीच आपसी विवाद की बात सामने आ रही है।
फारबिसगंज के एसडीपीओ मुकेश साहा ने बताया कि इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।