समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य किसान सभा का अंचल किसान काउंसिल दलसिंहसराय, विद्यापति नगर की ओर से रसोई गैस की किल्लत सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को लोगो ने नारेबाजी किया।साथ ही महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनविरोधी नीति लागू कर किसान मजदूर गरीबों को बद से बदतर बना रही है,, इसलिए हम सभा के माध्यम से कहना चाहते है कि रसोई गैस के किल्लत दूर करने, नई बिजेली विधेयक के अंतर्गत एक ही दिन में तीन तरह के दर योजना को वापस
लेने, आंधी तूफान ओला वृष्टि से किसानों के फसल नुकसान का मुआवजा देने , मनरेगा को पुनः बहाल रखने , चार लेवर कानून वापस लेने का मांग किया।वंही सभा के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। मौके पर सभा को अंचल सचिव रामसेवक राय, बिधानचंद्र , अर्जुन राय , हरेराम सिंह , लड्डू लाल राय , अरविंद राय , रामराजी राय , अगरशेन राय , जनकलाल महतो , रामसाजन राय आदि ने संबोधित किया।






















