समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय,परिसर में मंगलवार को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। डॉ. सुनील ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विषय प्रवेश कराया। वंही महाविद्यालय के प्राध्यापक उदय शंकर विद्यार्थी ने उक्त दिवस पर ऐतिहासिक पक्ष एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ. राजकिशोर, डॉ. जवाहरलाल, डॉ. धीरज कुमार आदि ने विविध उदाहरणों एवं प्रसंगों के माध्यम से आज के दिवस के महत्त्व एवं स्वस्थ रहने के उपाय पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षीय संबोधन प्रस्तुत करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। हमें सदा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। वैदिक काल से ही मानव स्वास्थ्य को लेकर हमारे मनीषियों ने कई तरह की चिकित्सा-पद्धति का प्रणयन किया है। आज बदलते वातावरण एवं पर्यावरणीय समस्याओं की वजह से मानव अनेकानेक बीमारियों से जूझने को मजबूर है। ऐसे में हमें सजग रहते हुए अपने को स्वस्थ रखना होगा। कहा भी गया है
कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। अतः हम अपने छात्रों से अपेक्षा करते हैं कि वे अपने को स्वस्थ रखते हुए गहन अध्ययन करें और अपना सर्वांगीण विकास करते हुए अपना, अपने समाज व राष्ट्र का नाम रौशन करें। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सोहित राम, डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. हरीश सामरिया, डॉ. निभा कुमारी सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. अविनाश कुमार प्रसाद, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. ऋषिकेश कुमार आदि, शिक्षकेतर कर्मचारी श्रीमती कामिनी सिन्हा, स्वयं सेवक शबनम प्रिया, खुशी सिंह, प्रगति कुमारी, निशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, नंदनी कुमारी, नीतू कुमारी, नेहा कुमारी, संगम कुमारी, सोनी प्रवीण, गुड़िया कुमारी, रविराज, गुंजन कुमारी, प्रियांशु कुमारी, प्रणय आशीष आदि सहित एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। राष्ट्रगान की सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।






















