गोरखपुर -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाण्डेयहाता में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास, ऐतिहासिक घंटाघर के जीर्णोद्धार कार्य तथा शहीद बन्धु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं व्यावसायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया
प्रवीण वत्स विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज गोरखपुर, 6अप्रैल 2026।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अप्रैल को जनपद गोरखपुर के पाण्डेयहाता में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास, ऐतिहासिक घंटाघर के जीर्णोद्धार कार्य तथा शहीद बन्धु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं व्यावसायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति से निर्मित सुरक्षा के सुदृढ़ वातावरण ने विकास की आधारशिला को मजबूत किया है। विकास अब हर स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।















