अनिल उपाध्याय पूर्वांचल ब्यूरो नजरिया न्यूज गोरखपुर, 6अप्रैल 2026।
हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान। यह संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज छह अप्रैल को फिर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर परिसर में आज आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनने के बाद तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दे रहे थे।















